मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश और धूप के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव से अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसकेएमसीएच से लेकर मॉडल अस्पताल तक की ओपीडी में हर दिन वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। तेज बुखार के साथ मरीजों में गले का संक्रमण भी हो रहा है। एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग की डॉ. नेहा ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 50 से 60 मरीज तेज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इन मरीजों का बुखार 102 डिग्री तक जा रहा है। तेज बुखार के साथ सांस की नली में संक्रमण के भी मरीज पहुंच रहे हैं। संक्रमण के कारण मरीजों को सर्दी-खांसी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में दमा रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में धूप और रात में तापमान गिरने से दमा के मरीजों को सांस फूलने की शिकायत हो रही है। सांस फूलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.