बारिश और तेज हवा से गिरी गेहूं की फसलें
रुडकी, मार्च 20 -- पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खेतों में बिछी गेहूं की फसल के खराब होने की आशंका से किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है। रविवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल गिरकर जमीन पर बिछ गई। इससे पहले ही किसान पैदावार घटने की आशंका से परेशान थे, लेकिन अब लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। किसानों का कहना है कि भीगी हुई और जमीन पर गिरी फसल के सड़ने व खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन पर भारी असर पड़ सकता है। क्षेत्र के किसान लक्ष्मीचंद, गिंदर, राजेंद्र, महबूब, तेजपाल, राजकुमार, रामपाल, जुगेंद्र, अमित, राजू, मदनपाल, कर्मवीर, संदीप, सतपाल, प्रमोद, सुनील, अनिल, मलखान, ईश्वर, सुभाष, बिजेंद्र, पवन, अमज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.