बारिश और तेज हवा से कई सेक्टर की बिजली गुल
नोएडा, मई 13 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर में बुधवार रात बारिश और तेज हवा से कई सेक्टर की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली और प्रदूषण भी कम हो गया। बारिश शुरू होते ही सेक्टर-11, 12, 15, 19, 20, 22, 27, 30, 31, 33, 34, 36, 37, 40, 49, 55, 56, 99 और सेक्टर-110, 122 और 129 में बिजली गुल हो गई। लोगों ने विद्युत निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत की। वहीं, अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद की गई थी। स्थिति सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.