शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- शाहजहांपुर। बारिश शुरू होते ही विकास भवन, बहादुरपुरा, हुंडालखेल, टेलीफोन एक्सचेंज, ककरा कलां समेत कई फीडर तेज हवा और बारिश के कारण ब्रेकडाउन हो गए। इससे संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर विद्युत कर्मियों ने देर रात तक मरम्मत कार्य कर फॉल्ट दूर किए। इसके बाद क्रमशः सभी फीडरों की सप्लाई बहाल कराई गई। इसके साथ ग्रामीण इलाकों में भी कई घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...