सहारनपुर, जनवरी 23 -- गुरुवार आधी रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ तौर पर देखने को मिला। सहारनपुर में बारिश के साथ शीत लहर से ठंड अचानक बढ़ गई। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित रहा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान जो पहले 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अचानक गिरे तापमान के कारण लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पिछले चार दिनों से कोहरे के बाद खिलखिलाती धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.