बारिश और तेज हवाओं से हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित
मेरठ, मई 13 -- सरूरपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश और आंधी के चलते सरधना-बिनौली रोड पर कस्बा हर्रा के पास एक बड़ा पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे जहां क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, वहीं, सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी कुछ समय तक बाधित रहा। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बुधवार सुबह मौसम खराब होने के साथ तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान हर्रा कस्बे में सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक टूटकर हाईटेंशन बिजली लाइन पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही लाइन में फॉल्ट हो गया और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यह भी पढ़ें- चायल बिजली उपखंड में आंधी से 80 खंभे टूटे, आपूर्ति बाधित एहतियात के तौर पर ऊर्जा निगम ने तत्काल बिजली सप्लाई रोक दी। जबकि पेड़ सड़क पर फैल जाने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.