हरिद्वार, मार्च 16 -- पथरी क्षेत्र में रविवार रात बारिश-अंधड़ ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम से गेहूं, सरसों और आम की फसल प्रभावित हुई है। कई जगह खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। राजकुमार चौधरी, सुंदर कश्यप, जितेंद्र कश्यप, हाजी मुस्तफा, हाजी ताहिर, बिशन सिंह, मुस्तकीम, मंगता हसन, पंकज सैनी, प्रेमदास और राहुल चौधरी की गेहूं की करीब 500 बीघा फसल को नुकसान पहुंचा। कई किसानों की सरसों और आम की फसल भी प्रभावित हुई है। किसान रामकुमार, दिलशाद, शमशाद, गालिब हसन, शिवकुमार, प्रेमचंद, भोला, नूतन कुमार, प्रमोद चौहान, नीटू चौहान, शीशपाल, टीटू मालिक, सलीम अहमद, श्याम सुंदर, रोहन सैनी और प्रीतम सैनी ने बताया कि मौसम में अच...