गंगापार, मार्च 20 -- करछना और कौंधियारा क्षेत्र में शुक्रवार की भोर हुई जोरदार बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। होली के बाद से लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज ने किसानों की नींद छीन ली है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, चना, सरसों और अरहर की फसलें बारिश से प्रभावित हो रही हैं, वहीं कई किसानों द्वारा काटी गई फसल भी भीगकर खराब होने लगी है। कई गांवों में कटाई और मड़ाई का कार्य जारी है, लेकिन बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर विपरीत असर पड़ रहा है। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। उधर, आम के बागों में आए बौर, जो अच्छी पैदावार की उम्मीद जगा रहे थे, बेमौसम बारिश के चलते पूरी तरह झड़ गए हैं। इससे बागवानों को भी भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है। पिपरहटा निवासी श्रीशंकर तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.