शामली, अप्रैल 4 -- चौसाना। क्षेत्र में तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पर मौसम की मार पड़ने लगी है। शुक्रवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश के कारण जहां गेहूं की मड़ाई का काम ठप हो गया है, वहीं खेतों में खड़ी फसल भी गिरने लगी है, जिससे कटाई प्रभावित हो रही है। लगातार बदलते मौसम के चलते किसानों की चिंता और बढ़ गई है। ऊन तहसील क्षेत्र में करीब नौ हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। करीब पांच महीने की कड़ी मेहनत के बाद फसल अब तैयार हुई थी और कई स्थानों पर कटाई व मड़ाई का कार्य शुरू हो चुका था। लेकिन बीते पखवाड़े में बार-बार मौसम बदलने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात करीब सात बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो लगभग एक घ...