हिन्दुस्तान टीम, जून 15 -- यूपी में रविवार को कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया। बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों में संभल में दो, प्रयागराज में चार, जौनपुर में चार और मुरादाबाद में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। कहीं दीवारें गिरीं तो कहीं पेड़ टूटा। रामपुर में वकीलों के सात चैंबर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा बिजली लाइनों में फाल्ट और जलभराव के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। संभल में रविवार सुबह कैला देवी थाना क्षेत्र के मल्लाह मुस्तफाबाद गांव में तेज बारिश के दौरान दीवार गिरने से विजयपाल (पुत्र सोनाली) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उसके भतीजे मानक चंद्र को गंभीर चोटें आईं। दोनों चारपाई पर बैठे थे, तभी भरभराकर दीवार गिरी और वे मलबे में दब गए। संभल में ही एक अन्य हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.