औरैया, फरवरी 3 -- औरैया, संवाददाता। मंगलवार को जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। दिन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। खासकर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और खुले में काम करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटते दिखे। ग्रामीण इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं का असर और ज्यादा महसूस किया गया। खेतों में काम कर रहे किसानों को मौसम के कारण काम रोकना पड़ा। वहीं सब्जी उत्पादकों का कहना ह...