लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक मौसम बिगड़ता चला गया। बुधवार को पहले तेज हवाएं चलीं और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। जिले के कई इलाकों में ओले भी गिरे। पिछले तीन दिनों से मौसम के बदलाव की मार झेल रहे किसान अपना मन मसोस कर रह गए हैं। मंगलवार की रात तेज आंधी ने जहां बिजली व्यवस्था बेपटरी कर दी थी। वहीं बुधवार को तेज बारिश और ओलों ने पारा लुढ़का दिया। आंधी, बारिश व ओलों का कहर लगातार तीन दिनों से जारी है। कुदरत का कहर इस कदर टूटा कि किसानों की आंखों के सामने उनकी सालभर की मेहनत मिट्टी में मिल गई। लगातार हो रही बारिश से पहले ही जूझ रहे अन्नदाताओं पर बुधवार को हुई भीषण ओलावृष्टि ने जैसे अंतिम वार कर दिया। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल, जिसे काटने की तैयारी चल रही थी, अब जमीन पर बिछी पड़ी है। पानी और ओलों की मार से बालिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.