पटना, मार्च 28 -- भाकपा-माले के बिहार राज्य सचिव कुणाल ने उत्तर और पूर्वी बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार तीसरी बार हुई भीषण ओलावृष्टि से मक्का, गेहूं और दलहन सहित खड़ी फसलों की भारी तबाही पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकार से बारिश व ओला वृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा देने की मांग की। शनिवार को जारी बयान में कुणाल ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन करे। सभी प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 50 हजार रुपये का मुआवजा दे। जिन किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, उनके कृषि लोन माफ किए जाएं। उन्होंने अगली बुआई के लिए किसानों को मुफ्त बीज, खाद और जरूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.