बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का लिया जायजा
हमीरपुर, अप्रैल 11 -- हमीरपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरीला तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। डीएम के निर्देशन में एसडीएम बलराम गुप्ता ने शुक्रवार को बरहरा गांव में खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में फसल को करीब 5 से 10 प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया गया। कई स्थानों पर नमी के कारण दाने की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। एसडीएम ने बताया कि तहसील के 18 गांवों में ओलावृष्टि का असर सामने आया है। हालांकि नुकसान आंशिक है। अब तक 300 से अधिक किसानों का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.