शामली, फरवरी 1 -- रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान10 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे जब लोग उठे तो आसमान में काले बादल छाये हुए थे। वही देर रात्रि में कई स्थानों पर तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। सवेरे आसमान साफ होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बाद मौसम अधिक ठंडा हो गया था और सर्द हवाओं ने खासा परेशान किया। ठंड से बचाव को लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ फैला रहा। सबसे अधिक परेशानियां शहर के मोहल्ला पंसारियान, कलंदरशाह, बरखंडी रोड, हाजी कालोनी, रामसागर, सलेक विहार और कबाडी बाजार, बडा बाजार, गांधी चौक मंें कीचड़ फैलने से हुई। जहां कई बाइक सवार कीचड़ में फिसलकर गिरकर चोटिल भी हुए। वही दोपकर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया था। धूप निकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.