बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान
मेरठ, मार्च 16 -- बहसूमा के आसपास के क्षेत्र में रात आई तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, कई गांवों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है। किसान सुदेश पाल, लोकेश सिरोही, सुभाष गुर्जर का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल तैयार है और अप्रैल के महीने में गेहूं में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक आई तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों के मुताबिक इससे गेहूं की पैदावार में करीब 2 से 3 क्विंटल प्रति एकड़ तक की कमी आ सकती है। किसानों ने बताया कि पहले ही बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण वे आर्थिक रूप से काफी प्रभावित हो चुके हैं, और अब बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। किसानों ने बताया कि वह एसडीएम मवाना संतोष कुमार से मिलकर मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.