मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में शुक्रवार की शाम से जो मौसम का मिजाज बदला, वह शनिवार तक जारी रहा। जोरदार बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने खेतों में लहलहाती फसलों को नुकसान पहुंचाया। बेमौसम बारिश से जिले के किसानों को व्यापक पैमाने पर आर्थिक क्षति पहुंची है, जिससे उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है। ​बारिश और ओलावृष्टि का सबसे भयावह रूप सदर प्रखंड, जमालपुर, धरहरा, बरियारपुर और खड़गपुर सहित अन्य प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। कई जगहों पर गेहूं की कटनी जोरों पर थी, तो कहीं फसल काटकर खलिहानों में इकट्ठा की जा चुकी थी। खेतों में कटी पड़ी फसलें पानी में तैरने लगी हैं, जिससे अनाज के सड़ने और काला पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। वही आंधी और ओलावृष्टि के कारण आम के टिकोले भी व्यापक पैमाने पर झाड़कर बर्बाद हो गये...