किशनगंज, मई 27 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। करीब आधे घंटे तक चली आंधी में कई घरों के टीन के छप्पर उड़ गए, जबकि पेड़ों की टहनियां टूटने से कई इलाकों में रातभर बिजली सेवा बाधित रही। बेमौसम बारिश और तेज हवा का सबसे अधिक असर मक्का किसानों पर पड़ा है। इन दिनों क्षेत्र में मक्का तोड़ने और सुखाने का काम तेजी से चल रहा है। किसान खेतों से मक्का निकालकर खलिहानों और सड़क किनारे प्लास्टिक से ढककर रखे हुए थे, लेकिन तेज आंधी में कई जगह प्लास्टिक उड़ जाने से मक्का भींग गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के कहर से मक्का किसानों की टूटी कमर वहीं खेतों में तैयार मक्का की फसल भी बड़े पैमाने पर गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। किसानों का कहना है कि लग...