लखनऊ, अप्रैल 8 -- यूपी में असमय हुई बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान का आंकलन कर जल्द किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को किसी व्यक्ति व पशु की मौत होने पर 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि असमय वर्षा, ओलावृष्टि व कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाओं से रबी फसल का नुकसान हुआ है। ऐसे में पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। सभी जिलाधिकारी स्थानीय आपदा से संबंधित आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया की प्रतिदिन समीक्षा राजस्व, कृषि एवं बीमा कंपनियों के साथ समन्वय कर की जाए। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। फॉर्मर रजिस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.