बांका, सितम्बर 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में बारिश के साथ बढ़ी उमस ने जहां इंसानों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं मवेशियों के लिए भी यह मौसम चुनौती सा बन गया है। जहां बरसात और नमी के बीच मवेशियों में लंपी त्वचा रोग (एलएसडी) का खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है। यह संक्रामक बीमारी मच्छर, मक्खी और किलनी जैसे खून चूसने वाले कीटों के माध्यम से एक पशु से दूसरे पशु तक आसानी से पहुंच सकती है। ऐसे में पशुपालकों को अपने मवेशियों की नियमित निगरानी करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

लंपी त्वचा रोग के लक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के पशु विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि, लंपी रोग मुख्य रूप से मवेशियों को प्रभावित करता है। जहां मवेशियों में इस ख़तरनाक बीमारी की शुरुआत तेज बुखार से हो सकती है। इसके बाद पशु के शरीर, गर्दन और पैर...