मेरठ, जून 12 -- मवाना नगर में गुरुवार देर शाम को हुई बारिश व आंधी ने बिजली आपूर्ति का फ्यूज उड़ा दिया। गुरुवार रात करीब नौ बजे से हस्तिनापुर फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस फीडर से नगर की आधी आबादी, नगर पालिका के चार टयूबवेल और तीन समरसेबल व वीआईपी इलाका जुड़ा हुआ है। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी रात बंद रही। शुक्रवार सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस दौरान मवाना नगर में शुक्रवार दोपहर तक पेयजल की किल्लत बनी रही। मवाना नगर का दूसरे मवाना फीडर से बिजली आपूर्ति भी बेहद खराब रही। बिजली अफसरों ने 33 हजार की लाइन में ब्रेक डाउन व नगर में अधिक फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति गड़बड़ बताई। यह भी पढ़ें- 419 खंभे टूटे, 23 ट्रांसफार्मर खराब, बरेली में आंधी-पानी ने मचाई भीषण तबाहीबिजली व्यवस्था पर असर मवाना क्षेत्र में ग...