अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अलीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने चार और पांच मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, छह से आठ मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई है। रविवार को सुबह मौसम कुछ राहतभरा महसूस हुआ। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आया विक्षोभ, आंधी-पानी की संभावना अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.