पूर्णिया, मई 6 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खासकर रात में हो रही आंधी और बारिश ने मक्का किसानों की हालत बेहद खराब कर दी है। खेतों में खड़ी फसल तेज हवाओं के कारण गिरकर बर्बाद हो गई है, वहीं खलिहानों में सुखाने के लिए रखे मक्का दाने भी बारिश में भीगकर सड़ने लगे हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसान राम कुमार यादव, वरुण ठाकुर, मुकेश साह मन्नू कुमार खन्नाआदि का कहना है कि इस बार उन्होंने बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई पर भारी खर्च किया था। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन अब फसल खराब होने से उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। भीगे हुए मक्का दानों की गुणवत्ता तेजी से गिर रही है, जिससे बाजार में उचित मूल्य मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार, मक्का इ...