लातेहार, मई 9 -- बारियातू। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। प्रशिक्षक नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण कुल 12 दिनों तक चला, जिसमें चार बैचों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी, मकान अनुसूचीकरण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा क्षेत्रीय कार्यों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में कुल 120 प्रगणक एवं 20 पर्यवेक्षक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य को सही एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 16 मई 2026 से जनगणना कार्य प्रारंभ होगा, जो 14 जून 2026 तक चला। प्रथम चरण के अंतर्गत 30 दिनों तक मकान अनुसूचीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रगणक मोबाइल से एचएलओ एप के माध्यम से जनगणना कार्य करेंगे।

हिंद...