लातेहार, मार्च 17 -- बारियातू। ईद, सरहुल व श्री रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ कोकिला कुमारी ने किया। बैठक में सीओ कोकिला ने कहा कि बारियातू थाना क्षेत्र में सभी पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने, शांति व्यवस्था भंग करने वालों की जानकारी मिलती है।तो पुलिस अंचल कार्यालय को तुरंत सूचित करें। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि आप सभी के मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। बैठक में एसआई जितेंद्र कुमार, संतोष पाठक,रविकिशोर सहित ईद सरहुल रामनवमी पूजा अखाड़े के सदस्य अध्यक्ष ,पंचायत प्रतिनिधि व गण्यमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.