चतरा, जनवरी 10 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारियातु एवं गांगपुर गांवों में अज्ञात चोरों ने पांच मवेशियों की चोरी कर शुक्रवार की देर रात फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार बारियातु गांव निवासी मनोज यादव के दो तथा अशोक यादव के दो मवेशी चोरी हो गए,जबकि गांगपुर गांव निवासी बालो साव का एक मवेशी भी चोरों के निशाने पर चढ़ गया बताया गया कि सभी पीड़ितों ने अपने-अपने मवेशियों को रात में घर के सामने बांधकर रखा था। देर रात सभी लोग सो गए। सुबह उठने पर देखा कि घर के सामने बंधे मवेशी गायब हैं। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में इस तरह की मवेशी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते कुछ समय में लगभग एक दर्जन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.