लातेहार, मई 17 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिला परिवहन विभाग ने शनिवार की देर रात बारियातु एवं बालूमाथ थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में रात आठ बजे से 11:30 बजे तक भारी वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, फिटनेस, सीट बेल्ट, परमिट और ओवरलोडिंग की जांच की गई। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। विभाग की ओर से खास तौर पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोड वाहनों पर निगरानी रखी गई। डीटीओ ने बताया कि बालूमाथ और बारियातु थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के...