गंगापार, अप्रैल 9 -- फार्मर रजिस्ट्री को लेकर मंगलवार से चलाए गए विशेष अभियान के बाद गुरुवार बारा क्षेत्र के अस्सी प्रतिशत किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा लिया है।इस काम में गुरुवार को बारा तहसील के अधिकारी, कर्मचारी , कृषि विभाग, कोटेदारों ने भाग लिया। शासन के अति आवश्यक कार्यों में इस समय फार्मर रजिस्ट्री का काम प्रमुख रूप से चल रहा है। इसके लिए शासन द्वारा पंद्रह अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया गया है। विशेष अभियान के तीसरे दिन बारा तहसील के 41 ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया गया है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुपालन में सभी अधिकारी और कर्मचारी गांव गांव किसानों से संवाद कर फार्मर रजिस्ट्री करा रहे हैं।एसडीएम बारा ने बताया कि इस वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर उन्ही किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा जिन्होंने फ...