गंगापार, मार्च 9 -- शासन की अति महत्वपूर्ण योजना में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम बारा तहसील में 71 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसमें मृतक किसानों का आंकड़ा नहीं जोड़ा गया है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में बारा तहसील के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के काम में मशगूल हैं। अभी 26 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त सर्वे कराया जा रहा है कि कितने किसान मृतक हो गए हैं क्योंकि उनका नाम इसमें से काट दिया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री में सबसे अधिक समस्या सर्वर को लेकर आती है। इसके अतिरिक्त कुछ किसान बाहर चले गए हैं। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। यद्यपि कर्मचारी उनसे संपर्क करने में लगे हैं। साथ ही आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर के भी कारण समस्या आ रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.