बारा में वज्रपात से प्रभावित क्षेत्रों को देखा
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने बुधवार को बारा तहसील के सोनबरसा गांव का दौरा कर आकाशीय बिजली और गरज-चमक से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय हालात का आकलन करते हुए ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग के अधिकारियों और ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की। दौरे के दौरान आकाशीय बिजली से हुई जन-धन हानि, संवेदनशील स्थानों और अब तक अपनाए गए सुरक्षा उपायों की जानकारी ली गई। उपाध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आपदा जोखिम कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों के पास जाने से बचें। यह भी पढ़ें- जान-माल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.