गंगापार, मई 15 -- शुक्रवार को तहसीलदार बारा के सभागार में लेखपाल संघ इकाई तहसील बारा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी के निलंबन के विरोध में आंदोलन की तैयारी और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। ‌ बैठक में संघ के कुछ लेखपाल माननीय उच्च न्यायालय या अन्य सरकारी कार्यों से बाहर होने के कारण अनुपस्थित रहे। इसके कारण सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज शनिवार को सभी लेखपाल सामूहिक रूप से अतिरिक्त गांवों के कार्यभार का आवश्यक कागजात रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा करेगें। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि लेखपाल संघ तहसील परिसर में शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस से ही धरना शुरू करेंगे और यह धरना अध्यक्ष के निलंबन तक अनवरत जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- बारा के लेखपालों में आक्रोश, जमा कर दिया रजिस्टर बैठक के निर्णय ...