गंगापार, मार्च 18 -- बारा तहसील अंतर्गत शंकरगढ़ और जसरा विकास खंडों में रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई है।एक एक सप्ताह तक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र की महिलाओं में चिंता बढ़ गई है। उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड जसरा में इंडेन गैस की बुकिंग के एक सप्ताह बीत चुके हैं। उसके बाद भी गैस सिलेंडर नहीं आया है। मोबाइल पर बताया जाता है कि प्रोसेस में है। विकास खंड शंकरगढ़ में भारत गैस की कमी नहीं है। इसके बावजूद कालाबाजारी शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि गैस नहीं मिली है किन्तु आपूर्ति दिखाया जा रहा है। बारा खास में एक पेट्रोल पंप पर डीजल कई दिनों से नहीं मिल रहा है।इस संबंध में नोडल अधिकारी/एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि रसोई गैस,डीजल या पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। कालाबाजार...