बारा में पांच शिकायतें आई, निस्तारण नहीं
गंगापार, मई 9 -- शनिवार को बारा थाना परिसर में नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार और इंस्पेक्टर बारा संजय कुमार राय की मौजूदगी में थाना दिवस संपन्न हुआ। समाधान दिवस में मात्र पांच शिकायती पत्र आए। इसके बावजूद एक भी शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ है। शिकायती पत्रों में अधिकांशत: शिकायती पत्र भूमि विवाद से संबंधित रहे। शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए एसएचओ बारा ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो और एसआई को मौके पर जाने का निर्देश दिया है।इस अवसर पर दरोगा दीपक वर्मा,शुभाष यादव सहित संबंधित लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.