गंगापार, अप्रैल 4 -- मौसम में आए परिवर्तन के कारण बारा क्षेत्र में मौसम का कहर जारी है। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बारा क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया और भारी बारिश हुई। किसानों की चिंता बढ़ गई थी उसके बाद शनिवार सुबह से पुनः बरसात हो गई। किसानों ने बताया कि इसके अतिरिक्त चार दिन पहले बरसात हुई थी। इससे किसानों की आशाओं पर पानी फिर गया है। किसानो के खेत मे खड़ी और कटकर पड़ी गेहूं की फसल को भारी क्षति हुई है । किसान कुलदीप पाठक ने बताया कि अन्नदाता किसान प्रकृति की बेरहम मार से तड़फड़ा रहे हैं । क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.