गंगापार, फरवरी 2 -- बार एसोसिएशन बारा के चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों में से तीन नामांकन पत्र अवैध घोषित कर सोमवार को निरस्त कर दिया गया है। अधिवक्ता संघ बारा के चुनाव के चुनाव अधिकारियों गया प्रसाद त्रिपाठी, विजय शंकर सिंह और सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। आडीटर पद पर पुष्प राज सिंह के समर्थक अनिल कुमार सिंह द्वारा वैध सीओपी संख्या न होने के कारण समर्थन वापस ले लिया गया। सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद पर रमेश कुमार सिंह की वकालत करने की अवधि निर्धारित योग्यता से कम पाई गई है। सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद पर सुनील कुमार श्रीवास्तव की वकालत करने की अवधि निर्धारित अर्हता के अनुरूप अधिक पाई गई है।इसी कारण तीन प्रत्याशियों का पर्चा अवैध घोषित कर निरस्त कर दिया गय...