बारा में एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित
गंगापार, मई 13 -- तहसील मुख्यालय बारा एवं आसपास के गांवों में एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित है। इससे पीने के पानी के लिए त्राहि माम मच गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है किंतु स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है। तहसील मुख्यालय सहित कस्बे में पानी की आपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत पांडर के कोटवारन का पूरा में स्थापित जलनिगम की टंकी से पाइप द्वारा होती है। बारा कस्बे के आस पास का भूमिगत जल क्षारीय होने के कारण बस्ती के लोग जल निगम से होने वाली पानी की आपूर्ति पर ही निर्भर रहते है। ग्राम प्रधान बारा संतोष कुमार जायसवाल,ग्रामीण विजय केसरवानी, राजकुमार, सुभाष, आशीष केसरवानी आदि ने बताया कि 15 दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों के अलावा तहसील पहुंचने वाले फरियादी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.