गंगापार, फरवरी 16 -- बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी सहित आस पास के अन्य गांवों में मिट्टी का अवैध खनन लगातार जारी है। अवैध मिट्टी का खनन और परिवहन बड़े पैमाने पर दिन रात किया जा रहा है और परिवहन काम में लगे अधिकांश डंपर बिना नंबर प्लेट के बेधड़क हाईवे पर भी दौड़ रहे हैं। बिना परमिट के मिट्टी परिवहन किया जा रहा है। इसमें परिवहन विभाग भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। यदि कोई घटना हो जाय तो डंपर की गाड़िया पकड़ में नहीं आयेगी क्योंकि गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं है। मिट्टी के खनन माफिया शासन द्वारा निर्धारित मानक के विपरित खनन कर काली कमाई कर रहे हैं। इससे शासन के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इसके अतिरिक्त खनन से बड़ी बड़ी खदाने बनती जा रही है। इसके कारण क्षेत्र के मवेशियों को भी खतरा बना रहता है।खनन से छोटे छोटे वन्य जीव भी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.