गंगापार, जून 9 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को तहसील बारा में अधिवक्ता संघ द्वारा अधिवक्ता स्वर्गीय जागृति शुक्ला के निधन के विरोध में प्रदर्शन कर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के डाक्टरों का पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं ने उपचार के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जागृति शुक्ल के उपचार में हुई कथित लापरवाही के संबंध में सत्य सामने आना चाहिए और यदि जांच में किसी की जिम्मेदारी निर्धारित होती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर बारा संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...