गंगापार, मार्च 11 -- बुधवार से बार एसोसिएशन बारा के मंत्री और कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बारा के सभी न्यायालयों का बहिष्कार किया। मंत्री ने कहा कि मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार हड़ताल जारी रहेगी। बारा के अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह पहले ही अपनी विभिन्न विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के अनुसार विभिन्न न्यायालयों में विभिन्न प्रकार के वादों का समय से निस्तारण नहीं होना और आदेश आरक्षित किए जाने के बावजूद समय से निर्णय सार्वजनिक न करने आदि आरोप लगाया गया है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालयों का बहिष्कार कर तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, रूपेश त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी,राजन पांडेय, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र,अज...