गंगापार, मार्च 12 -- बार एसोसिएशन बारा के अधिवक्ताओं की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ता संघ बारा के अधिवक्ता विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों के समय से निस्तारण न होने और विवादित वादों के निर्णय की समय सीमा के अंदर घोषित न करने आदि मांगों को लेकर बुधवार से तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं। बताया कि अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह पहले ही अपनी विभिन्न विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम को ज्ञापन सौंपा था। अध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शरद चन्द्र मिश्रा, मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, रूपेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.