पटना, अप्रैल 19 -- मसौढ़ी के बारा पैक्स चुनाव पर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अगले आदेश तक स्थगन आदेश जारी किया है। बता दें कि अध्यक्ष प्रत्याशी सहजानंद सिंह का निर्विरोध निर्वाचन के बाद आगामी 20 अप्रैल को पैक्स कार्यसमिति सदस्यों के चुनाव में मतदान होना था। निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी द्वारा जारी आदेश में चुनाव स्थगित करने का कारण मतदाता सूची विवाद बताया है। बता दें कि इसके पूर्व नदौल पैक्स चुनाव पर राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने स्थगन आदेश जारी किया था। प्रखंड के चरमा पंचायत पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति सदस्यों का चुनाव को लेकर मतदान होगा। यह भी पढ़ें- भगवानपुर पैक्स का चुनाव स्थगित यह भी पढ़ें- नौबतपुर के खजूरी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.