प्रयागराज, मार्च 24 -- बारा पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (पीपीजीसीएल) परिसर में मंगलवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने रूफटॉप सोलर पीवी लैब का उद्घाटन टाटा पावर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। इसी क्रम में 'अनोखा धागा' पहल के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सिलाई मशीन लैब का भी शुभारंभ किया गया। इस लैब में 35 से अधिक आधुनिक सिलाई मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं को सिलाई, परिधान व बैग निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...