गंगापार, मार्च 16 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय बारा खास के कक्षा कक्ष निर्माण में आ रही बाधाओं के मद्देनजर सोमवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बारा को पत्र प्रेषित कर अविलंब निर्माण कार्य कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा है कि यदि तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया गया तो तहसील का घेराव किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...