जहानाबाद, अप्रैल 5 -- कुर्था, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत विवाहिता के पिता ने कुर्था थाना में सास, ससुर, पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका बारा निवासी दिनकर की पत्नी अनुराधा कुमारी बतायी जाती है। वहीं विवाहिता के ससुराल वाले उसे आत्महत्या करार दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के मानिक बीघा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री अनुराधा कुमारी को उसके ससुराल वाले ने मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी और रुपया नहीं देने के कारण उसकी हत्या कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने उल्लेख किय...