बारा क्षेत्र में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज
गंगापार, मार्च 20 -- बारा तहसील मुख्यालय एवं क्षेत्र में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद बारा के पेश ईमाम मौलाना आलमगीर ने बताया कि एक माह से चल रहे रमजानुल मुबारक के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा कहा जाता है और मस्जिद के सदर ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कल यानी शनिवार को सुबह 8:30 बजे ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा जुमा की नमाज अदा करने वाले लोगों में मुख्य रूप से वसीम अहमद, जमील अहमद, रईस अहमद, मो अनीश, अकील, जिशान खान, मो इमरान, इदरीस अहमद, मो हफीज, मो शमशुल, मेराज अली, सकील अहमद, नफ़ीश अहमद, आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.