बारा के लेखपालों में आक्रोश, जमा कर दिया रजिस्टर
गंगापार, मई 14 -- लेखपाल संघ तहसील इकाई बारा के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी के निलंबन से गुरुवार को बारा के लेखपाल भड़क गए हैं और अपना अपना रजिस्टर(बस्ता) चार्ज जमा करने से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। बुधवार को एसडीएम बारा डाक्टर गणेश कनौजिया ने बारा के लेखपाल और संघ के अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसडीएम बारा ने लेखपाल पर अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही तथा कतिपय अधिवक्ताओं और पत्रकारों की शिकायत पर बुधवार को निलंबित कर दिया है। लेखपाल संघ के मंत्री नागेंद्र मिश्रा और अध्यक्ष ने गुरुवार को तहसीलदार बारा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि सभी लेखपाल गुरुवार को रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय में अपना अपना चार्ज सौंप देंगे। इसके बाद लेखपालों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.