गंगापार, अप्रैल 11 -- पुलिस कमिश्नरेट थाना बारा के दरोगा की शनिवार दोपहर अरैल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बारा थाना के सिपाहियों में शोक छा गया। बारा के दरोगा नकछेद नाथ कनौजिया की वीआईपी ड्यूटी डीपीएस अरैल हेलीपैड पर लगी थी। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही प्रभारी बारा संजय राय व अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे। थाना परिसर शोक में डूब गया। बताया कि नकछेद अयोध्या के रहने वाले थे और उनकी छवि अत्यंत शांत प्रिय दरोगा की थी और सेवानिवृत्त के लगभग चार माह शेष थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.