बारा के तरहार क्षेत्र में डूबी सैकड़ों बीघा फसल
गंगापार, सितम्बर 3 -- बारा तहसील के तरहार क्षेत्र के तराई इलाके की सैकड़ों बीघा फसल अति वृष्टि से डूब गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र की यमुना, टोंस, लोनी नदियों की बाढ़ से उसके किनारे बसे गांव तो चारों ओर से पानी से घिरे हुए हैं। इसके अतिरिक्त तरहार के ताल और बार के आस-पास गांव भी डूब गए हैं। पखवाड़े से डूबी सैकड़ों बीघा फसलों से दुर्गन्ध उठने लगी है। किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रभावित प्रमुख गांव तरहार क्षेत्र के नौढ़हा, अमिलया, गोइसरा, घूरी, महेरा, गोझवार, नागनपुर, चिल्ला गौहानी, जगदीशपुर, पुरे किन्नर सुजौना, सेंधुवार, बारा तहसील के आस-पास असरवई, चामू, रेही बैजला आदि गांव हैं। क्षेत्र के किसानों में जिला पंचायत सदस्य बृजेश कुमार यादव,शिव मोहन सिंह पटेल, गुलाब सिंह ग्रामीण, महराज सिंह राठौर, मनोज मिश्रा , अवधेश मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.