गंगापार, जनवरी 30 -- गेहूं की फसल में यूरिया खाद की मांग जोरों पर है। ऐसे समय में बारा क्षेत्र की अधिकांश समितियों में यूरिया खाद नदारद है। इससे इलाके के किसान परेशान हैं। किसानों की सुविधा के लिए शासन द्वारा बारा तहसील में दर्जन भर से अधिक सहकारी समितियां बनाई गई है। इसके बावजूद विकास खंड जसरा के बारा तहसील मुख्यालय स्थित समिति को और घूरपुर समितियों को छोड़ कर किसी भी समिति में यूरिया खाद नदारद है। जसरा, चिल्ला गौहानी, जारी,कूड़ी लोटाढ़ समितियों में खाद न होने के कारण किसान इधर उधर भटक रहे हैं। खाद न होने से किसानों को अधिक मूल्य पर खाद खरीदना पड़ रहा है। बताया गया कि कमोवेश यही स्थिति विकास खंड शंकरगढ़ की भी है।इस संबंध में एडीओ कोआपरेटिव जसरा मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि शीघ्र ही समितियों में खाद पहुंच जाएगी। सभी में खाद की ब्यवस्था कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.