गोंडा, दिसम्बर 3 -- गोंडा। जिले के परसपुर क्षेत्र मे स्थित भगवान बाराह की अवतार स्थली सूकर खेत पसका में अगले सप्ताह से श्रद्धालुओं का कल्पवास शुरू होगा। वहां फैली अव्यवस्था दूर करने के लिए परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह ने डीएम को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पसका में दो नदियों का संगम है। प्रयागराज के बाद सबसे ज्यादा कल्पवास करने के लोग यहां आते हैं लेकिन यहां भारी गंदगी है। भगवान बाराह मंदिर की साफ सफाई नहीं की जा सकी है। परिसर के हैंडपंप भी खराब हैं। उन्होंने साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं के निराकरण मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.